नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लगभग 92 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान की सराहना करते हुए संतोष जताया कि चुनाव शांतिपूर्ण रहे और हिंसा की कुछ घटनाएं ही सामने आईं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने मतदान प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए कहा, "भारत के नागरिक के तौर पर मैं मतदान प्रतिशत देखकर बहुत खुश हुआ। जब लोग अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है।" जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने इसी भावना को दोहराते हुए मतदान के दौरान हिंसा नहीं होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हिंसा की भी कोई घटना नहीं हुई है।" इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने टिप्पणी की, "जब लोग मतपत्र में अपनी ताकत को पहचान लेते हैं, तो वे हिंसा में शामिल नहीं होते।...