नई दिल्ली, फरवरी 28 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस बात की प्रबल संभावना है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह में की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान तीन से अधिक चरणों में होने की संभावना नहीं है। अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग की पूरी टीम एक मार्च को राज्य का दौरा नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि आयोग का दौरा होली और डोल यात्रा त्यौहारों के समाप्त होने के बाद हो सकता है। आयोग की पूरी टीम तमिलनाडु और असम का दौरा कर चुकी है लेकिन पश्चिम बंगाल का दौरा अभी बाकी है। अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद टीम राज्य का दौरा कर सकती है। उन्होंने बताया कि अगर यह सम...