नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर गरमाया हुआ है। भाजपा ने सीमा सुरक्षा और अवैध घुसपैठ पर आक्रामक रुख अपनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है, लेकिन 2021 के चुनाव नतीजे इस बार भी टीएमसी के लिए राहत भरे संकेत दे रहे हैं। सीमावर्ती सीटों पर टीएमसी का दबदबा साफ दिखाई दिया था, जहां उसने 27 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा मात्र 17 सीटों पर ही सफल हो पाई। अब इनमें से 13 सीटों पर बुधवार को मतदान होने वाला है। दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रमुख चुनावी मुद्दा सीमावर्ती क्षेत्रों में कथित जनसांख्यिकीय परिवर्तन और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ रहा है। पार्टी इसे तृणमूल कांग्रेस (TMC) की 'अल्पसंख्यक तुष्टीकरण' की राजनीति से जोड़कर लगातार हमला बोल रही है। इसी रणनीति के तहत भाजपा नेताओं ने टीएमसी पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.