किशनगंज, अप्रैल 11 -- किशनगंज, संवाददाता। पुलिस सभागार परिसर में शुक्रवार को को एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक करीब 1 बजे शुरू हुई जो देर शाम तक चली। एसपी श्री कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती पर विशेष ध्यान देते हुए गश्ती बढ़ाएंगे। एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता अपेक्षित है। किशनगंज जिला सीमावर्ती जिला होने के कारण बंगाल से बिलकुल करीब है। इस कारण सतर्कता अपेक्षित है। सुरक्षा कारणों से जिले में 15 चेक पोस्ट बनाए गए है। चेक पोस्ट में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बंगाल चुनाव को लेकर सीमा से लगने वाले चेक पोस्टों में विशेष रूप स...