नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बज चुका है और गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल अंचल के पांच जिलों की सीटों पर वोटिंग हो रही है, जहां बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण को राज्य की सत्ता की दिशा तय करने वाला भी माना जा रहा है जहां करीब 3.60 करोड़ मतदाता इस चरण में 1,478 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में जिन जिलों में वोटिंग होनी है उनमें पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता और हावड़ा की कुछ सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा। जिन सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है उनमें नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, ब...