जमशेदपुर, मार्च 23 -- साकची स्थित बंगाल क्लब का चुनाव (सत्र 2026-28) शांतिपूर्ण ढंग से रविवार को क्लब के प्रांगण में संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होकर देर शाम तक चली। बंगाल क्लब के उपाध्यक्ष देवाशीष नहा ने बताया कि इस बार कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं इसमें दो महिला महिला सदस्यों को भी चुना जाता है, जिसके लिए चार महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। पुरुषों से कुल 17 और महिलाओं से दो सदस्य चुने जाएंगे। क्लब की कुल 657 सदस्यों में से 384 सदस्यों ने मतों का प्रयोग किया। इनमें से 371 वोट सही पाए गए और 13 वोट को रद्द किया गया। देर शाम काउंटिंग के बाद 19 सदस्यों को चुना गया, जिसमें दो महिला सदस्य शामिल हैं। सबसे अधिक वोट 255 सौम्य सेन को मिले। वहीं, सबसे कम वोट 177 लाकर मुखर्जी पार्थो विजयी बने। चुनावी परिणाम की घोषणा के 14 दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.