नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की प्रचार गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर पीएम बताया और आरोप लगाया कि राज्य में लगभग 27 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। केजरीवाल ने रविवार को उत्तर कोलकाता के बेलेघाटा में तृणमूल कांग्रेस के प्रचार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मैं दिल्ली से आपके पास आया हूं। यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि देश को बचाने और लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है। भाजपा ने अपना पूरा तंत्र बंगाल में लगा दिया है। यह बंगाली अस्मिता और बंगाल के लोगों की गरिमा पर हमला है। पूरा बंगाल भाजपा, अमित शाह और मोदी जी को लोकतंत्र बचाने के लिए करारा जवाब देगा और उन्हें बुरी तरह हराएगा।' यह भी पढ़ें- प...