नई दिल्ली, मई 11 -- Himanta Biswa Sarma: असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की ऐतिहासिक जीत के बाद, हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार, 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उनकी नियुक्ति पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। जानकारी के मुताबिक हिमंत सरमा का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित होगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।। बता दें कि हिमंत लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इससे पहले विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भारतीय जनता पार्टी के हिमंत सरमा ने रविवार क...