नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन बुधवार को यहां ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो आयोजित करने और पास की बिक्री में कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है। इस मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को सेन और अन्य लोगों से जुड़ी 15 जगहों पर तलाशी ली थी।पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सेन सुबह करीब 10.45 बजे यहां ईडी कार्यालय पहुंचे।ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे अधिकारी सेन से उन आरोपों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, जिनमें कहा गया है कि दुर्गा पूजा कार्यक्रमों के टिकट बहुत ज्यादा कीमतों पर बेचे गए थे।उन्होंने यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री के घर से 16 घंटे बाद निकली ED, क्या मिला; 50 करोड़ का केस कहा कि हम लेन-देन की पूरी प्...