पटना, जून 17 -- पूर्व मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है, जो अब साकार होने लगा है। राज्य में अब डबल इंजन सरकार स्थापित हो गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बंगाल को अन्य राज्यों की तरह केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। बुधवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में सीएम शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में सरकार बंगाल के चहुंमुखी विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए कई सकारात्मक कदम उठा रही है। अब राज्य में स्वास्थ्य, उद्योग और अनुसंधान के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बंगाल के पुनर्निर्माण का संकल्प हो रहा है साकार: मंगल राज्य में औद्योगिक विकास के लिए नई नीतियां लाई जा रही है...