पूर्णिया, जुलाई 1 -- बंगाल के जेल में बंद तस्कर सीमांचल में स्मैक तस्करी को कर रहा है ऑपरेट -पूर्णिया एवं सीमावर्ती जिलों के रूटों से छह महीने में 40 किलोग्राम स्मैक की तस्करी को अंजाम दिया : एसएसपी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बंगाल के जेल में बंद एक तस्कर सीमांचल में स्मैक की तस्करी को ऑपरेट कर रहा है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र से मंगलवार को 1.950 किलोग्राम स्मैक के साथ पकड़ाए स्मैक तस्करों ने पुलिस के समक्ष यह राजफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना के सदानंद कुमार उर्फ शंकर कुमार, शिवम कुमार, सतडोव निवासी मोहन कुमार मंडल, धमदाहा निवासी अविनाश उर्फ आकाश, कोतवाली थाना भागलपुर निवासी सन्नी सिंह एवं कुर्साकांटा अररिया निवासी अम्बरीश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कुल 23 हजार 500 रूपये बरामद किया है। अप...