कोलकाता, अप्रैल 10 -- पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। इस दौरान भाजपा ने कहा कि बंगाल में जनता परिवर्तन चाहती है। पश्चि बंगाल में बीते 15 सालों में ममता बनर्जी ने कोई काम नहीं किया है और यह अंधकार का युग रहा है। अब इसे भाजपा ही समाप्त करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र विकसित बंगाल का रोडमैप है। हम ऐसी सरकार देंगे, जहां मन भयमुक्त ना हो और सिर गर्व से ऊंचा हो। गुरुवर रवींद्रनाथ ठाकुर के इस विचार को हम जमीन पर उतारने का काम करेंगे। भय और भ्रष्टाचार को ममता बनर्जी ने बंगाल की नीति बना दिया है, लेकिन अब भाजपा के साथ चलकर बंगाल की जनता बदलाव लाएगी। हम कानून के राज, राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार का भरोसा देंगे। सोनार बांग्ला का यही भरोसा है और हम इस चुनाव में रचनात्मक मुद्दे उठाकर उतर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है...