पटना, मार्च 20 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के घोषणापत्र को जनता से किया झूठा वादा बताया है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने चुनावी घोषणापत्र में महिला सुरक्षा एवं सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोलीं। बंगाल में महिलाएं असुरक्षित हैं और घुसपैठियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा है कि बंगाल की जनता राजनीतिक रूप से काफी समृद्ध और विवेकशील है। अपने बंगाल को बचाने के लिए ये सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के संकल्प के साथ खड़े हैं। ममता सरकार ने बंगाल और उसके सीमावर्ती इलाकों में माफिया और गुंडाराज स्थापित किया है। यहां अशांति एवं हिंसा वाली राजनीति को हवा दी। उनके राज में हिंदू महिलाओं पर अनगिनत अत्याचार हुए। सरकार कई मोर्चों पर...