पटना, अप्रैल 7 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में बदलाव के लिए वहां की जनता तैयार है। बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। श्री चौधरी मंगलवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा के लिए जाने से पहले पटना में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल से घुसपैठियों को भगाने, लोकतंत्र स्थापित करने और बंगाली अस्मिता को फिर से स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह आजादी की लड़ाई में पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा योगदान था, उसी तरह अब घुसपैठियों की हिमायती, हिन्दू विरोधी और अराजक ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बंगाली समाज तैयार है। मालूम हो कि भाजपा ने सम्राट चौधरी को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...