बंगाल की खाड़ी के दबाव से फिर भीगेगा बुंदेलखंड
झांसी, अगस्त 31 -- झांसी, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी से बन रहे निम्न दबाव के बाद एक फिर बुंदेलखंड में जबर्दस्त बारिश का पूर्वानुमान है। मंगलवार और बुधवार को हल्की बौछारें पड़ेंगी। जबकि आने वाले दो दिनों में झमाझम बारिश होगी। बकौल मौसम विभाग इन दिनों ताप भी सरकेगा। वहीं भादौं के तीसरे दिन सोमवार को घने बादल छाए रहे। देर शाम मौसम अब बरसा के कब बरसा की केटेगिरी में रहा। हालांकि छुटपुट बूंदें पड़ीं। सोमवार सुबह 5.56 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त घने बादल शहर को घेरे थे। 8.30 बजे से कुछ इलाकों में इक्का-दुक्का बूंदें पड़ीं। फिर आकाश साफ होने लगा। 10.30 बजे धूप तेज हुई। पर, कुछ देर में फिर बादल छा गए। 11.30 बजे मौसम और तीखा हो गया। फिर बादलों ने शहर घेरा। यह क्रम एक पहर तक बरकार रहा। शाम 4.30 बजे तक मौसम ने शहरियों को खूब छकाया। इसके बाद मध्यम बादलों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.