रायपुर, सितम्बर 9 -- छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़े मॉनसून के 10 सितंबर से फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इस वेदर सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 सितंबर से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर से जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है।रायपुर में पड़ेंगी बौछारें मौसम विभाग ने रायपुर में बुधवार को बादल छाए रहने और दिन में एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।कुछ जगहों पर हल्की बारिश बीते 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। रा...