प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला क्षेत्र के युवा चेतना के शिविर में ललिता जयंती पर श्रीविद्या लक्षार्चन महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कुमकुम से श्रीललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों से देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के ध्येय से आहुतियां दीं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश में सनातन धर्म का डंका बज रहा है। माता ललिता से देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ने कहा कि अगले 10 साल में देश के प्रत्येक गांव में माता ललिता का महायज्ञ का आयोजन हो, यही लक्ष्य है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि अब कमर कसके बंगाल और केरल में गौ संरक्षण के लिए संघर्ष करना है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कहा कि माता ललिता सबका कल्याण करें यही प्रार्थना है। जस्टिस तिवारी ने स्वामी अ...