नई दिल्ली, जनवरी 6 -- तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मनमानी और प्रक्रियात्मक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि बंगाल में निर्वाचन आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत से ही जमीनी स्तर के अधिकारियों को निर्देश जारी करने के लिए औपचारिक लिखित निर्देशों के बजाय व्हाट्सएप संदेशों और वीडियो कॉन्फ्रेंस का सहारा लिया। इस तरह से मौखिक निर्देश जारी करने के लिए अनौपचारिक और कानूनी प्रक्रिया से इतर माध्यमों का सहारा लिया गया। कहा गया है कि आयोग मनमाने ढंग से, अप्रत्याशित तरीके से या कानून के दायरे के बाहर जाकर काम नहीं कर सकता, न ही यह कानूनी रूप से निर्धारित प्रक्रियाओं की जगह तदर्थ या अनौपचारिक तंत्रों का सहारा ले सकता है। अर्जी में कहा गया...