देवरिया, मई 6 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मंगलवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में मनाया गया। चेयरपर्सन श्वेता जायसवाल और भाजपा नेता श्यामसुंदर जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे फोड़े तथा एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। नेताद्वय ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जाता है। इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, विजय सिंह, सभासद धर्मवीर सिंह, सतेंद्र यादव, शुभम निषाद, उमेश यादव, रामभवन सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न यह भी पढ़ें- कामडारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न यह भी पढ़ें- ती...