नई दिल्ली, जनवरी 3 -- भारत के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को गंभीर लापरवाही और वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम जोड़ने के लिए पांच अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। दरअसल, अगस्त में, चुनाव आयोग ने दो ईआरओ और दो एईआरओ को गंभीर लापरवाही बरतने और अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहने, डाटा सुरक्षा नीति का उल्लंघन करने और अनधिकृत व्यक्तियों के साथ ईआर डाटाबेस के लॉगिन क्रेडेंशियल साझा करने के लिए निलंबित करने और एफआईआर का निर्देश दिया था। इन अधिकारियों में दक्षिण 24 परगना के ईआरओ देबोत्तम दत्ता चौधरी, एईआरओ तथागत मंडल और उनके डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरोजीत हलदर, पूर्व मेदिनीपुर ईआरओ बिप्लब सरकार और एईआरओ सुदीप्त दास शामिल हैं। ईसीआई के पत्र में कहा गया कि राज्य सरकार ने 20 अगस्त, 2025 को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.