साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज/राजमहल/बोरियो। बांग्ला नववर्ष पोइला बैशाख 1433 पोहला बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर बंगाली समुदाय के लोगों ने सुबह स्नान कर मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर नये साल का शुभारम्भ किया। जिला मुख्यालय में बंगाली समुदाय के लोगों ने तालबन्ना स्थित काली मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। मान्यता के अनुसार अपने घरों एवं अपने प्रतिष्ठानों पर विधि विधान से लक्ष्मी-गणेश का पूजन करते हुए गद्दी पूजा की। जानकारी के अनुसार इस दिन बंगाली समुदाय के लोगों अपने परिजनों के साथ अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा अर्चना , नए वस्त्र पहनना एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हैं। यह भी पढ़ें- बांग्ला नव वर्ष पोईला बैशाख पर लोगों ने मनाई खुशियां बंगाला नये साल का विशेष महत्व है। खासतौर पर शादी-विवाह, सहित अन्य मांगलि...