बंगाली समाज ने सेंट्रल जेल में खुदीराम बोस को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अमर शहीद खुदीराम बोस के 118वें बलिदान दिवस पर मंगलवार की सुबह बिहार बंगाली एसोसिएशन की मुजफ्फरपुर शाखा के पदाधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे। तड़के चार बजे जेल परिसर में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान 'शहीद खुदीराम बोस अमर रहें' के उद्घोष से जेल परिसर गूंज उठा। प्रशासनिक अधिकारियों की श्रद्धांजलि के बाद फांसी स्थल पर आरक्षी बल ने गन सैल्यूट देकर अमर शहीद को नमन किया। इसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने कारा परिसर के बाहर स्थित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि देने वालों में एसोसिएशन के प्रो. दुर्गा पद दास, शुभाशीष बोस, मृणाल कांति सिन्हा, नीलमणि सिन्हा, मंगलमय लाहिड़ी, अर्पण बोस, सौमित्र बनर्जी, कुणाल चक्रवर्ती, आदित्य मजुमदार, चंदन राय, आशीष कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.