मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार बंगाली समिति की महिलाओं ने सोमवार की शाम बाबा गरीबनाथ मंदिर में नील पूजा की। यह मुख्य रूप से बंगाली समुदाय द्वारा मनाया जाता है। महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख के लिए व्रत रखती हैं। बिहार बंगाली समिति के सह सचिव चंदन राय ने बताया कि इस दिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। शाम में फलाहार कर उपवास तोड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...