रांची, जून 7 -- रांची, संवाददाता। बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में रविवार को नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। सुप्रियो भट्टाचार्य को सर्वसम्मति से मंच का संरक्षक मनोनीत किया गया। उनके मार्गदर्शन में गठित नई समिति में अभिषेक कुमार चौधरी को अध्यक्ष, जबकि जयंतो कार और शंकर रक्षित को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अनूप चक्रवर्ती सचिव, डॉ. पंपा सेन बिस्वास प्रवक्ता व महिला विंग प्रभारी और संजीब बोस व अमर कुमार दास सह सचिव बनाए गए। मंच के कोषाध्यक्ष ने पिछले दो वर्षों का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...