किशनगंज, अप्रैल 15 -- पोठिया। बंगाल की परंपरा के तर्ज पर पोठिया प्रखंड क्षेत्र में बंगाली कैलेंडर के अनुसार बैसाखी नववर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नए साल का स्वागत किया। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दिन घर-घर में भगवान गणेश की विधिवत पूजा की गई। परंपरा के अनुसार लोगों ने बासी भोजन के साथ-साथ कई प्रकार के पारंपरिक व्यंजन भी तैयार किए। यह भी पढ़ें- बंगाली नववर्ष धूमधाम से मनाया गया यह भी पढ़ें- बांग्ला नववर्ष पर कराया गया मिष्टी मुख यह भी पढ़ें- पोएला बोइशाख पर उमड़ा उल्लास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...