रुद्रपुर, मार्च 2 -- रुद्रपुर। बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड का सोमवार को राधा गोविंद मंदिर, ट्रांजिट कैंप में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में कलाकारों ने आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने बंगाली संस्कृति पर आधारित गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिलीप अधिकारी, परिमल रॉय, पार्षद शुभम दास, सुमित मंडल, केके दास, जगदीश कर्मकार, प्रदीप साहा और शिवपद सरकार सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.