कोलकाता, अप्रैल 29 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। लगभग सभी पोलिंग बूथों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में वोटर्स मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस बीच, डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले फाल्टा में भाजपा ने ईवीएम पर भाजपा के विकल्प के सामने टेप लगे होने की शिकायत की है। इसपर, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल ने कहा है कि जिन पोलिंग बूथ पर किसी भी ईवीएम बटन पर टेप लगा पाया जाएगा, वहां दोबारा मतदान होगा। विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद कई पोलिंग बूथों पर वोटिंग रोक दी गई है। सीईओ ने कहा, "अगर किसी बटन पर टेप लगाए जाने की रिपोर्ट आती है, तो उसकी जांच की जानी चाहिए और उसे नोट किया जाना चाहिए। अगर यह सच पाया जाता है, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।'' इससे पहले आज, पश्चिम बंगाल म...