कोलकाता, मार्च 25 -- BJP Bengal Candidate 3rd List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 19 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में साल 2024 में हुए रेप केस की पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को पानीहाटी विधानसभा सीट से उतारा गया है। भाजपा की लिस्ट के अनुसार, कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस को टिकट दिया गया है, जबकि रासगंज से दिनेश सरकार, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद से हरिपद, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी, शांतिपुर से स्वपन दास, पानीहाटी से रत्ना देबनाथ को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगूर से अरुण कुमार दास,...