नई दिल्ली, मार्च 27 -- West Bengal election: पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। बसंती बाजार इलाके में हुई इस घटना पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने थाना प्रभावी अविजीत पाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पाल पर आरोप है कि दो राजनीतिक दलों के सार्वजनिक कार्यक्रम की पूर्व जानकारी होने के बाद भी उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था नहीं की। इसके अलावा, CAPF के उपलब्ध होने के बाद भी उन्होंने उसकी मांग नहीं की। दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को बसंती बाजार इलाके में भाजपा की रैली के दौरान टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच में झड़प हो गई थी। इस हिंसा में एक सब-इंस्पेक्टर समेत कम से कम आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद हुए एक्शन में पुलिस ने करीब आठ लोगो को हिरासत में ले लिया था। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.