नई दिल्ली, मई 3 -- West Bengal Election: पिछले एक महीने से देश के पांच राज्यों में चुनावी माहौल बना हुआ है। कल, यानी चार मई को इस लोकतांत्रिक त्योहार का आखिरी दिन है। पिछले एक महीने में कौन किस पर भारी पड़ा, किसने कितनी रैलियां कि इसका पूरा हिसाब होने वाला है। बता दें, असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को ही शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो गई थी। इसके बाद 23 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव संपत्न हुआ इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग पूरी हुई। इसके बाद 29 अप्रैल को बंगाल की बाकी सीटों पर मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के चुनाव में गजब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। बंगाल में कई जगहों पर टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद भी हालात यहां तक खराब हो गए कि तीन सीटों (ड...