प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। सोमवार दोपहर को ही जीत का रुझान मिलने पर उन्होंने एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई। अधिवक्ता कैंटीन में लगे टीवी और मोबाइल फोन से चुनाव नतीजों की पल पल की जानकारी लेते रहे। हाईकोर्ट बार के पूर्व महासचिव जेबी सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने एक बैठक कर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को अभूतपूर्व उपलब्धि बताया। बधाई देने वालों में हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, सतीश कुशवाहा, सुधीर सोलंकी, शिव प्रताप सिंह, अमिताभ सिंह, काशी नाथ सिंह हेमेंद्र प्रताप सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, सरदार शमशेर सिंह, सिद्धार्थ ओझा, आशीष कुमार मौर्य, आरपी सिंह, छोटे लाल सिंह, सुशील कुमार शुक्ल, रा...