गिरडीह, जून 9 -- हीरोडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में जमीन विवाद से जुड़े चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान बीरेंद्र यादव की पत्नी फूलमती देवी के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस बाबत हीरोडीह थाना पुलिस ने बताया कि 22 मई 2026 को बंगारो गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें इंद्रदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां 25 मई 2026 को उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी नीतू देवी के फर्दबयान पर हीरोडीह थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक...