अररिया, मई 16 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड के बरहुवा मटियारी वार्ड संख्या-03 निवासी 19 वर्षीय मो अबूजर बंगलुरू स्टेशन से रहस्यमय ढंगसे अचानक लापता हो गये। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चिंता बढ़ी हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद अबूजर पिता मोजीब बंगलुरु के केएसआर बंगलुरू सीटी जंक्शन रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 16219 तिरुपति एक्सप्रेस से सफर करने वाला था। इसी दौरान अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया और परिवार से संपर्क टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...