नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। भारत में स्पेन के राजदूत जयंत खोबरागड़े ने बुधवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा स्वरूप दस्तार भी धारण की। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह ने दोनों को सिरोपा भेंट किया। राजदूत लंगर हॉल भी पहुंचे और सेवा में भाग लिया। उन्होंने कमेटी की स्वास्थ्य सेवाओं, खासकर मुफ्त एमआरआई और सीटी स्कैन सुविधा की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...