नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बंगला साहिब गुरुद्वारा में पुलिसकर्मियों के हथियार और जूते के साथ जबरन घुसने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही सीजेपी ने आरोप लगाया है कि गुरुद्वारा प्रबंधन ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए भी दबाव डाला। सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने साथ ही सिखों से अपील कर कहा है कि वे सरकार के खिलाफ इस लड़ाई में सीजेपी की मदद करें। सौरव ने दिल्ली पुलिस के बंगला साहिब में जूते पहनकर, बिना सिर ढके और हथियारों के साथ जबरदस्ती घुसने को बेहद निंदनीय करार दिया है। सौरव ने एक्स पर लिखा 'सिख भाई बहनों ने हमेशा युवाओं का साथ दिया है। कभी भी धर्म, जाति, वर्ग या नस्ल के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। दिल्ली पुलिस का बांग्ला साहिब में जूते पहनकर, ब...