लखनऊ, जून 18 -- आशियाना और बंगला बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा गुरुवार को आयोजित जन चौपाल में खुलकर सामने आया। नागरिकों ने महापौर सुषमा खर्कवाल के सामने कहा कि बंगला बाजार, आशियाना पावर हाउस चौराहा और खजाना क्षेत्र के आसपास हालात इतने खराब हो चुके हैं कि शाम के समय लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सड़कों और फुटपाथों पर फैले अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगता है और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने अधिकारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जोन-8 के विद्यावती तृतीय वार्ड स्थित सेक्टर-एल के राधेलाल पार्क में आयोजित जन चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर स...