दुमका, अप्रैल 15 -- बंगला नव वर्ष के पावन अवसर पर आज सुबह बड़ा बांध तालाब में बंगाली समुदाय के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ तालाब पर जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में तालाब के किनारे दीप जलाए, पुष्प अर्पित किए और सूर्य देव को जल अर्पित कर नए वर्ष की शुरुआत की। इस दौरान बंगाली समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटी। यह भी पढ़ें- बंगाली समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पोइला बोइसाख यह भी पढ़ें- पोइला बैशाख आज,बंगालियों में उत्साह यह भी पढ़ें- सड़कों पर अल्पना व रंगोली बनाकर पोइला बैसाख का स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.