पाकुड़, अप्रैल 25 -- महेशपुर, एक संवाददाता। बंगला समुदाय के विभिन्न धार्मिक संगठनों की ओर से पवित्र बंगला बैशाख मास में प्रत्येक दिन शाम को टोली बनाकर हरिनाम संकीर्तन नगर भ्रमण के साथ किया जा रहा है। हरिनाम संकीर्तन में शामिल महिला, पुरूष एवं युवकों की टोली ढोल एवं करताल के साथ हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष के साथ नगर भ्रमण के दौरान घर-घर रूक कर धार्मिक संकीर्तन कर रहे हैं। इससे शाम का माहौल भक्तिमय हो जाता है। संकीर्तन में इच्छुक श्रद्धालु यथासंभव सहयोग राशि व प्रसाद भी प्रदान करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...