लखीमपुरखीरी, जून 29 -- रविवार रात टपरी पुरवा गांव तक पहुंचे तेंदुए ने आबादी के पास एक पालतू मवेशी को निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में काफी दहशत पैदा हो गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों की टीम ने मौका मुआयना करते हुए लोगों को समझाकर सतर्क किया। दक्षिण निघासन वन रेंज के बंगलहा कुटी के टपरी पुरवा गांव के बलराम की घारी में बंधी गाय की बछिया को वहां पहुंचे तेंदुए ने मार दिया। सूचना पाकर वन दारोगा अखिलेश रावत सहित वनकर्मियों की टीम ने मौके पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने वहां मिले पदचिन्हों की जांच की और ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा। वन दारोगा अखिलेश रावत ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता देखते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आला अफसरों की अनुमति मिलते ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का ...