बंगरू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुमला, अगस्त 8 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बंगरू गांव निवासी 22 वर्षीय राजेश टोप्पो ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घर के समीप पेड़ से उसका शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के बड़े पिता रोपना उरांव ने बताया कि राजेश पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद मजदूरी करता था और परिवार की आर्थिक मदद करता था। शुक्रवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। रात में वह कब घर से बाहर निकला। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हुई। शनिवार सुबह उसका शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.