प्रयागराज, अप्रैल 8 -- हिन्दुस्तान युवा उत्थान समिति की ओर से बुधवार को साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और अमर शहीद मंगल पांडे को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। हर्ष कुमार, पवन श्रीवास्तव, सुशील पांडेय, ज्ञानेन्द्र त्रिवेदी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अमरीश कांत, अनूप कुमार, तनु मिश्रा, अदिति विश्वकर्मा, काजल वर्मा, शिखा सिंह, अनुपम श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...