कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर मिलावटी आटा के निर्माण व बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अकबरपुर, रनियां, बारा, विसायकपुर, जैनपुर व पुखरायां की फ्लोर मिलों में छापेमारी की। इस मौके पर टीम ने आटा के15 नमूने संकलित किए। इससे मिल संचालकों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय की अगुवाई में एफएसओ महेंद्र नाथ, राम बिहारी, दिनेश चंद्र, सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार गौड़ व डॉ. राम तेज की टीम ने जैनपुर स्थित राहुल एग्रो फूड प्रोडक्ट, यूनाइटेड टीम एडिबल इंडिया लिमिटेड व यूनाइटेड फूड्स में छापा मारकर आटा के तीन नमूने संकलित किए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आटा निर्माण इकाइयों से लिये नमूने, चार जांच को भेजे इसके साथ ही शंकर दयाल नगर अकबरपु...