गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सुशांत लोक-एक इलाके में प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने चालाकी से बैंक में पहले से गिरवी रखी प्रॉपर्टी को भार मुक्त बताकर बेच दिया। पुलिस ने शिकायत पर सोमवार को सुशांतलोक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के शालीमार बाग निवासी सुप्रीम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह सुशांत लोक-1 में एक बेसमेंट फ्लोर खरीदना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात एक दंपत्ति से हुई। आरोपियों ने खुद को प्रॉपर्टी का एकमात्र मालिक बताया और भरोसा दिलाया कि प्रॉपर्टी पर किसी भी प्रकार का बैंक लोन या कानूनी विवाद नहीं है। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने 10 जनवरी 2022 को 74 लाख रुपये का भुगतान कर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा ली। साथ ही करीब 5 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.