श्रावस्ती, मार्च 14 -- श्रावस्ती, संवाददाता। वन विभाग व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर के कब्जे से दो इंडियन फ्लैपशेल कछुए बरामद किए गए। तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वन विभाग व एसएसबी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक तस्कर दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ बाइक से ककरदरी जंगल से निकलकर राप्ती बैराज के रास्ते से होकर जाने वाला है। सूचना मिलते ही एसएसबी सीमा चौकी प्रभारी अमित शर्मा व वन उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह एसएसबी व वन विभाग की टीम के साथ तस्कर को पकड़ने के लिए साझा रणनीति बनाई। इसके बाद सीमा स्तंभ संख्या 640/9 से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो फ्लैपशेल कछुए बरामद हुए। तस्कर की पहचान भिनगा कोतवाली के भोजपुर नि...