मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शूटर गोविंद शर्मा की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आइकॉन टावर की चौथी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 406 से दो बोतल विदेशी शराब के साथ कई अन्य सामान जब्त किया था। इसको लेकर दारोगा मुन्ना कुमार के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में पारू इलाके के रहने वाले किरायेदार सौरभ कुमार को आरोपित किया गया है।एफआईआर में बताया गया है कि पुलिस आइकॉन टावर में हत्या की सूचना पर पहुंची थी। जांच के दौरान अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर कमरा नंबर 406 की तलाशी ली गई। कमरे का गेट खुला था और अंदर कोई नहीं था। यह भी पढ़ें- गोविंद को सामने से मारी गई थी छह गोलियां, शरीर से निकले तीन पिलेट कमरे से दो बोतल विदेशी शराब, किताबें, सैंपल पेपर और एनेस्थीसिया वर्क बुक आदि मिले। जांच में सामने आया है कि कम...