नोएडा, दिसम्बर 3 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-107 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी का मामला सामने आया है। फ्लैट मालिक ने घर पर काम करने वाली तीन सहायिकाओं पर चोरी करने का संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी निवासी साहिल चंद्रा ने पुलिस को बताया कि वह एक फ्लैट में परिवार संग रहते हैं। उन्होंने बच्चे की देखभाल, खाना बनाने वाली और साफ-सफाई करने वाली तीन घरेलू सहायिकाओं को काम पर रखा हुआ है। उनके फ्लैट से 20 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच एक सोने का कड़ा, एक सोने की चेन, एक हीरे-सोने की अंगूठी, सोने का एक पैंडल, एक जोड़ी सोने की झुमकी और 90 हजार रुपये चोरी हो गए। इसके बाद 12 नंवबर को घर से 70 हजार रुपये और चोरी हो गए। पीड़ित ने घर में खोजबीन की, लेकिन क...