गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। एएनटीएफ ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और इंदिरापुरम स्थित किराए के फ्लैट से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का जखीरा बरामद किया है। इसके अलावा पांच लाख रुपये नगद, छह मोबाइल, दस बैंक कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, पैकिंग मशीन और तस्करी में प्रयुक्त होने वाली कार भी जब्त की है। इस मामले में आरोपी और उसके साथी के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की मेरठ ऑपरेशनल यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मूलरूप से थाना बसरेहर, जिला इटावा के गांव लगना मनी निवासी नितिन यादव वर्तमान में राजनगर एक्सटेंशन की पाम रिसोर्ट सोसाइटी में रह रहा है और इंदिरापुरम के एक फ्लैट से सिंथेटिक ड्रग्स और गांजे की बड़े प...