नोएडा, सितम्बर 29 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर किस तरह युवाओं और नए उद्यमियों को रक्षा एवं एयरोस्पेस विनिर्माण से जोड़ रहा है, इसकी बानगी यूपी ट्रेड शो में देखने को मिली। जहां एक युवक ने वन बीएचके फ्लैट से निकलकर 80 हजार वर्गमीटर में डिफेंस फैक्टरी का निर्माण किया। यह प्रेरक कहानी डेटम एडवांस्ड कंपोजिट्स के सह-संस्थापक एवं उप प्रबंध निदेशक तन्मय तिवारी की है, उन्होंने अपनी कहानी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपीडा के विशेष सत्र में साझा की। यूके में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटे तन्मय ने महज वन बीएचके फ्लैट से अपना कारोबार शुरू किया और आज उनकी कंपनी रक्षा क्षेत्र के लिए उन्नत और हल्के कंपोजिट उपकरण तैयार कर रही है। यह भी पढ़ें- 18 साल की उम्र में शुरू किया सेमीकंडक्ट...