नई दिल्ली, अगस्त 19 -- ये सवाल अक्सर लोगों के मन मे आता है कि फ्लैट रखकर किराया कमाएं या उसे बेचकर पैसा निवेश कर दें? लेकिन इस बात का जवाब इस बात में ज्यादा छिपा है कि आप उम्र के किस पड़ाव पर हैं। मान लीजिए 60 लाख रुपये का फ्लैट है तो उसे बेचकर एफडी का ब्याज लेना बेहतर है या किराये से हर महीने कमाई करना? रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके सीनियर सिटीजन और 30 से 40 साल की उम्र के युवाओं के लिए इस सवाल का जवाब बिल्कुल अलग हो सकता है। जानिए 15,000, 25,000 और 35,000 रुपये महीने के किराये पर कितना रिटर्न मिलेगा और फ्लैट बेचने पर 60 लाख रुपये से कितनी ब्याज से इनकम बन सकती है। रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी जरूरत होती है नियमित आमदनी, सेफ पूंजी और मानसिक शांति। वहीं युवा उम्र में निवेश का टारगेट सिर्फ आज की आमदनी नहीं, बल्कि अगले 20-25 साल में संपत्ति ...