फ्लैट में धमाके की जांच शुरू
नोएडा, जून 20 -- नोएडा। पुलिस ने सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी स्थित फ्लैट में गुरुवार रात हुए धमाके की जांच शुरू कर दी है। बम स्क्वायड की जांच में पटाखे फटने की बात निकलकर सामने आई है। हादसे में मामूली रूप से घायल मां-बेटी की हालत अब ठीक है। पुलिस जल्द ही फ्लैट से सील को हटाएगी। अधिकारियों के मुताबिक फ्लैट के अंदर धमाके के बाद पुलिस और एजेंसियों ने जांच की है। प्राथमिक जांच में टीवी स्टैंड के नीचे आलमारी में पटाखे के फटने से धमाका होने की बात सामने आई है। अलमीरा में लोहे का सामान, रिंच आदि रखा था। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो ट्रांसफार्मर फुंके इस कारण पटाखे फटने के बाद शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।रवि प्रकाश सिंह रैकवार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.